दूध में लौंग डालकर पियें, सेहत को फायदा होगा !

दूध में लौंग डालकर पियें, सेहत को फायदा होगा !

दूध में लौंग डालकर पियें, सेहत को फायदा होगा

भारतीय पाक कला में कई ऐसे मसाले हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत भी बेहतर बनाते हैं । ऐसा ही एक मसाला है लौंग । एक छोटी-सी लौंग शरीर को लोहे जैसा मजबूत बना सकती है । आयुर्वेद में लौंग को औषधि कहा जाता है । इसका प्रयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाता है । लेकिन अगर आप इसका सेवन दूध के साथ करेंगे, तो इससे शरीर को चार जबरदस्त फायदे होंगे । आईये आज हम आपको बताते हैं कि दूध में लौंग मिलाकर पीने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं –

रक्तचाप – दूध में लौंग डालने से रक्तचाप का स्तर नियंत्रण में रहता है । लौंग में कई ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं । जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें नियमित रूप से लौंगवाला दूध पीना चाहिए ।

स्वस्थ पाचन – जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएँ यानी कब्ज, अपच, पेट दर्द की समस्या रहती है, उन्हें लौंगवाले दूध का सेवन करना चाहिए । दूध में लौंग डालकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और पेट संबंधी समस्याएँ दूर हो जाती हैं ।

हड्डियाँ और दाँत मजबूत बनते हैं – लौंग में कैल्शियम होता है और दूध भी कैल्शियम से भरपूर होता है, अगर लौंग और दूध का एक साथ सेवन किया जाए तो इससे दांत और हड्डियाँ मजबूत होती हैं और साथ ही दांतों की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है ।

तुरंत ऊर्जा प्राप्त करें – दूध में लौंग डालकर पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है । जिन लोगों को लगातार थकान और सुस्ती महसूस होती है, उन्हें लौंगवाला दूध पीना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है ।

Leave comments

Your email is safe with us.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.