
पीला :
हल्दी और बेसन मिलाकर – गेंदे या टेसू के फूलोंको पानी में उबालकर ।
यह त्वचा के लिए अच्छे उबटन का काम करता है ।
जामुनी रंग:
चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर पानी में भिगो दे। रात भर भीगने दीजिये और सुबह पानी छान लीजिये।
लाल और संतरी रंग :
मेहंदी सुखाकर पिस ले और उसमे पानी मिला दे।
काला रंग :
आंवला चूर्ण लोहे के बर्तन में रात भर भिगोने से काला रंग बनता है।
सुखा लाल रंग :
लाल गुलाल के स्थान पर लाल रक्तचंदन के पाउडर का उपयोग करे।
सुखा हरा रंग :
केवल मेहंदी पाउडर या उसे आटे में मिलाकर प्रयोग करे।
भूरा रंग :
मेहंदी पाउडर के साथ यदि आंवले का पाउडर मिलाया जाये तो भूरा रंग बनता है।
नीला रंग :
नीले गुड़हल के फूलों को सुखा कर पीसने से नीला रंग बनता है। अगर अंगूर के पत्तों को पानी में उबाल लिया जाए तो वह भी नीला रंग देते हैं। इस प्रकार आप अपने घर पर ही प्राकृतिक रंग बनाये।
