पर्यावरण संरक्षण के लिए साँईं जी के अनमोल सूत्र   

(World Environment Day – 5 June)

ज़ीरो वेस्ट… वैदिक जीवनशैली

विश्व के हर मानव को जीरो वेस्ट, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली की तरफ, वैदिक जीवनशैली की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रयास करना चाहिए । धीरे-धीरे करके हम प्लास्टिक फ्री जीवन की ओर, प्लास्टिक फ्री जीवनशैली की ओर, वैदिक जीवन की ओर आगे बढ़ सकते हैं।

मैं मानता हूँ कि पूरी दुनिया में आज सबसे बड़ा काम है लोगों को प्रकृति की तरफ मोड़ना । पर्यावरण से प्रेम करना सीखाना ! उनके भीतर आत्मबल जगाना और परंपरागत रुडियों से, मान्यताओं से उन्हें मुक्ति दिलाना ।

********

आओ पौधे लगाएँ… पौधे बनाएँ…

साँसे हो रही हैं कम

आओ पेड़ लगायें हम कुछ पेड़ उगाएँ, आओ पौधे लगाएँ…

बीजों को कूड़े में फेंकने की बजाय,आओ पौधे बनाएँ…

अनार, खजूर, नींबू आदि के बीज, आम की गुठलियों को अब तक आप फेंक चुके… अगर आप थोड़ा-सा प्रयास करते तो इनसे कई पेड़-पौधे अब तक तैयार कर सकते थे… अब तक न किया तो अब करें…पर्यावरण रक्षा का संकल्प करें, आपका थोड़ा-सा प्रयास इस दुनिया को बेहतर बना सकता है ।

**********
स्वेप रेवल्यूशन

मैं चाहता हूँ भारतदेश के हम सभी नागरिक आज से इस धरती को बचाने के लिए और पर्यावरण की रक्षा के लिए ‘स्वेप रिवोल्यूशन’ की शुरुआत करें । स्वेप रेवल्यूशन के जरिए हम देश-दुनिया में नई क्रांति की शुरुआत करें – मैं ऐसा चाहता हूँ । जो भी हमारे पास है उसे बांटे,शेयर करें । जो अच्छी स्कील है उसे दूसरों को सिखाएँ और अति संग्रह से बचकर हमारे पास की साधन-सामग्री मिल-बाँटकर उपयोग करें ! धरती और पर्यावरण के लिए यह क्रांति बहुत लाभकारी होगी ।

(1) प्रदूषण मुक्त विश्व का निर्माण करने के लिए हम सभी प्रयास तेज करें ।

(2) पेड़-पौधों को अधिक से अधिक लगाएँ  – पेड़ों का कटना बंद हो, जंगलों में अप्राकृतिक आग न लगे ।

Leave comments

Your email is safe with us.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.