दही और केले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद !

दही और केले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद !

दही और केले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद !

दही और केले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है । अगर आप सुबह दही के साथ केला खाते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं । अगर आप सुबह नाश्ते में दही केला खाते हैं, तो इससे शरीर को पूरे दिन काम करने की ऊर्जा मिलती है । दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और साथ ही कैल्शियम से भरपूर होता है । दूसरी ओर केला फाइबर और आयरन का स्रोत है । ये दोनों चीजें कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है । इसके अलावा आईये बताते हैं कि दही केला खाने से क्या फायदे होते हैं –

कमजोरी दूर करे – जिन लोगों का शरीर कमजोर है या जो कमजोरी महसूस करते हैं उन्हें दही केले खाने चाहिए । दही और केला खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है ।  दही केला खाने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है । सुबह के नाश्ते में एक कप दही में एक केला मिलाकर खाना चाहिए ।

पेट के लिए फायदेमंद – दही केला पेट के लिए फायदेमंद होता है । दही और केला खाने से पेट को ठंडक मिलती है और साथ ही पेट संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है । यह पाचन में भी सुधार लाता है ।

वजन कम करे – दही और केला प्रोटीन और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं । नाश्ते में दही केला खाने से आपका पेट घंटों तक भरा रहेगा, जिससे कैलोरी की मात्रा कम हो जाएगी और आप जल्दी वजन कम कर पायेंगे ।

हड्डियाँ मजबूत करे – दही और केले में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है । इसे खाने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं और हड्डियों का घनत्व बना रहता है । यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है ।

दही-केला कफ कर सकता है । अतः चुटकी कालीमिर्च का पावडर डाल सकते हैं ।

Leave comments

Your email is safe with us.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.