एंजाइटी और तनाव को दूर करने के लिए करें ये योगासन

नींद की कमी, सिरदर्द, मांसपेशियों में अकड़न मानसिक अस्थिरता से निजात दिलाएँगे ये आसन…

लंबे समय तक चिंता, तनाव या थकान शरीर में कई प्रकार की समस्याएँ पैदा कर सकती हैं, जैसे नींद की कमी, सिरदर्द, मांसपेशियों में अकड़न और मानसिक अस्थिरता । योग एक प्राचीन और प्रभावी तरीका है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलित करके तनाव को कम करता है । कुछ विशेष योगासन ऐसे हैं, जिन्हें सभी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं । ये आसन न केवल शरीर को आराम देते हैं, बल्कि मस्तिष्क को शांत कर मानसिक स्थिरता और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं ।

  1. बालासन

यह आत्तन मन और शरीर को गहरी शांति देता है । यह आसन रीढ़, कंधों और पीठ को आराम पहुँचाता है और नर्वस सिस्टम को शांत करता है । कुछ मिनटों तक इस आसन में गहरी सांस लेने से मन का बोझ हल्का होता है और तनाव कम होता है ।

  1. पश्चिमोत्तानासन

इस आसन में आगे झुकने से न केवल रीढ़ और हैमस्ट्रिंग खिंचते हैं बल्कि दिमाग को भी गहरी शांति मिलती है । यह आसन चिंता और चिड़चिड़ेपन को कम कर मन को स्थिर करता है ।

  1. अधोमुख श्वानासन

यह आसन पूरे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और मस्तिष्क में रक्त का संचार सुधारता है । इसमें ब्लड फ्लो ऊपर से नीचे एवं नीचे से ऊपर की ओर बेहतर तरीके से होता है । इससे मन की बेचैनी घटती है और तन-मन दोनों को स्फूर्ति मिलती है ।

  1. विपरीत करनी

यह आसन सोने से पहले 5-10 मिनट जरूर करना चाहिए । इसत्ते मस्तिष्क बहुत रिलेक्स होता है । दीवार के सहारे पैरों को ऊपर उठकर लेटने से शरीर का रक्त संचार सुधरता है और थकान दूर होती है । यह आसन मस्तिष्क को तुरंत रिलैक्स करता है और नींद की समस्या व बेचैनी को कम करता है । साथ ही मस्तिक तक रक्त की सप्लाई बढ़ाता है । यह वैरिकोज वेन में भी काम करता है और इसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं ।

  1. शवासन

योग का सबसे गहरा रिलैक्सेशन आसन है शवासन । इसमें पूरी तरह स्थिर रहकर केवल श्वास पर ध्यान दिया जाता है । यह आसन तनाव हार्मोन को घटाता है और मन को हल्का करता है । इसमें शरीर को हिलाना नहीं होता है । जब आप गहरी सांस लेते हैं तो पूरी बॉडी को रिलेक्स करता है । साथ ही हार्मोन को संतुलित करने का काम भी करता है, इससे भी मानसिक शांति बढ़ती है ।

-निलेश तिवारी, योग एक्सपर्ट, इंदौर

Leave comments

Your email is safe with us.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.