विशेष साँईं संदेश : देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी 2026

विशेष साँईं संदेश : देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी 2026

साँईं संदेश : देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी 2026

आइने के सामने अगर हम प्रसन्न होंगे और मुस्कुराएंगे तो सामने जो छवि है वो भी हमें स्माइल करती हुई मिलेगी।जिंदगी के प्रति नज़रिया कैसा होना चाहिए बोले आईने के जैसा।ऐसा सबको बताओ।और बुराई मे बुराई ढूंढना बड़ी बात नहीं है लेकिन यदि इसकी आदत पड़ जाती है तो अच्छाई मे भी लोग बुराई ढूंढते है। और यही से नेगेटिविटी भीतर उतरने लगती है।
गहराई से अपना मूल्यांकन करना चाहिए।अपने भीतर माहौल के कारण,व्यक्तियो के कारण,परिस्थितियों के कारण कभी भी नकारात्मकता नहीं आनी चाहिए।
और दूसरे में अच्छाई देखो।तो विश्वास,सहयोग ,सम्मान भरोसा ,ये बढ़ेगा।आज की राजनैतिक दुनिया में चारों चीजों का अभाव है।इसलिए एकदूसरे के ऊपर आक्षेप प्रतिआक्षेप ये ऐसा है तो ये ऐसा है,विचारों की गंदगी मचाई है।तो सुलझे हुए संबंध विकसित करना। एकदूसरे में बुराई और दोष तो कब तक देखते रहेंगे।
बापूजी की कथा आती है न सड़ा गला कुत्ता पड़ा था ,किसी ने कुछ कहा ,किसी ने कुछ कहा।कृष्ण ने बोला देखो जो भी हो लेकिन इसके कुछ अच्छे कर्मों का पुण्य है जो उसके दांत कैसे मोती जैसे चमक रहे है।
अपने भीतर चाहे अच्छाई बढ़ाते जायेंगे सद् विचार सद् भाव बढ़ाते जायेंगे,तो मौज ही मौज है।
तो दुनिया है किसी को नहीं छोड़ा।राम जी को वशिष्ठजी कहते है योगवशिष्ठ में हे रामजी मे बाजार से गुजरता हूं कुछ का कुछ लोग मेरे लिए कहते है।लेकिन मेरा उदार स्वभाव है , मैं उनको माफ कर देता हूं।तो समय के साथ आजकल ये भी बहुत बढ़ गया है ,छोटी से बात को बड़ा देंगे।आक्षेप पे आक्षेप करेंगे।माहौल खराब करेंगे।आजकल ये जो मीडिया है न उसका भी इस ही पे टीआरपी टिकी है ।जितना तुम कीचड़ उछालों,जितने लोग ज्यादा देखे उतना उनको पैसा भी कमाना है।
आजकल दिमाग में सूचनाओं का ढेर है।तो जो ज्यादा सूचनाएं फालतू की ग्रहण करता है उससे दिमाग की कार्यक्षमता जो है घट जाती है।और कार्यक्षमता घटती है तो वर्किंग मेमोरी कैपेसिटी ,आत्मविश्वास की कमी,निर्भयता ये सब भी ।इसलिए जितना आवश्यक है ,जितना जरूरी है उतना ही हमे ग्रहण करना चाहिए।जो अनावश्यक,फालतू चीजों से अपने दिमाग को भरता है तो इससे दिमागी क्षमता कम होती है।तो आज एकादशी का पावन दिवस है ।और स्वास्थ्य का ,तन के मन के स्वास्थ्य का ध्यान रखना। चित्त की प्रसन्नता,सम सुख दुःख,कृष्ण ने कहा: सुख और दुःख में समता हो। समलष्टा समकालचक्र: ।चरित्र हम विकसित करे।ये सर्दियां है ,तिल का भी लाभ लेवें।और ध्यान भजन साधना मे भी ये शीत ऋतु ….
तो देश मे और विदेश में अपना गुरु का ज्ञान अधिक से अधिक अपने फैलाए।उसकी सामर्थ्य हमारे भीतर भरे तो अच्छा है।कैसी भी परिस्थिति हो हमारे समता ,प्रसन्नता,दृढ़ता जो है मजबूत रहे,ऐसा हमें प्रयास करना चाहिए।
स्वस्थ कौन है जो सुख और दुःख मे स्वस्थ हो।
आज एकादशी है 118 दिन के बाद भगवान जाग रहे है।देव उठनी एकादशी है।आज से शुरू हो रही है ।कल जो है ,कल तक रहेगी दो दिन।भगवान उठे है ।हमारे हृदय मे भी ईश्वर ज्ञान,प्रेम सदैव जागृत रहे।ऐसी हमें कोशिश करनी चाहिए।

Leave comments

Your email is safe with us.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.