मैं आ रहा हूँ… कुछ और धैर्य रखिये !
मैं आ रहा हूँ… कुछ और धैर्य रखिये !
कुछ मेरे निकटवर्तियों ने मुझसे कहा – आप जल्दी आइये बाहर ! आपके बिना सब सूना-सूना है । अंधकार है, शून्य है सब कुछ । डार्कनेस, नथिंगनेस और रुटलेसनेस छाई है । निराशा, हताशा, तनाव, चिंता और पीड़ा छाई है सर्वत्र । आपके बिना मरुभूमि-सा है संसार ! आप आइये, जल्दी आइये… कारावास से ! विश्व आपके इंतजार में प्रतीक्षारत है । आपके आगमन से एक नई ताजगी, नई स्फूर्ति, नई चेतना, नई उमंग, नई रोशनी छाएगी – हमें पूरी उम्मीद है । सत्य-प्रेम-करुणा की त्रिवेणी पर आधारित आपकी ओजस्वी आध्यात्मिक जीवनशैली को आत्मसात् किए बिना स्वस्थ, सुखी, सम्मानित जीवन जीना वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कठिन लगता है । आप शीघ्र आइये और विश्व मानव का मार्गदर्शन कीजिए । मैंने कहा – “मैं आ रहा हूँ । कुछ और धैर्य रखिये ।”
![]()