मंडला कला से मानसिक रोगों से बचाव और एकाग्रता-ध्यान बढ़ाने का बेहतर उपाय !

मंडला कला से मानसिक रोगों से बचाव और एकाग्रता-ध्यान बढ़ाने का बेहतर उपाय !

मंडला कला !

मैं आपको मंडला कला के बारे में बताना चाहता हूँ । क्या आप इस बारे में जानते हैं? मंडला कला सिर्फ़ जटिल पैटर्न वाली रंग भरने वाली कला नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा तरीका है जिसके ज़रिए इस दुनिया में कुछ लोग, जो काम और जीवन के तनाव  के बीच  जूझ रहे हैं, अपने चुने हुए रंगों से सब कुछ यानि तनाव,अवसाद नकारात्मकता,चिंता आदि बाहर निकाल लेते हैं। संस्कृत में मंडला का अर्थ है ‘वृत्त’ या केंद्र । ये वृत्त आध्यात्मिकता के प्रतीक हैं जो बौद्ध धर्म और  वैदिक सनातन हिंदू धर्म को दर्शाते हैं । हमारे शरीर के अंदर जो सात चक्र हैं, उनमें भी वृत्त बने हैं और उसमे बीज मंत्र हैं । कुंडलिनी योग के उपासक जानते हैं । यंत्रों में भी वृत्त ही होते हैं । हम जिन मंडलों को रंगते हैं, उनमें कई संकेंद्रित वृत्त होते हैं जो मन में सामंजस्य और परिपूर्णता लाते हैं। इन वृत्तों को रंगने के कई फ़ायदे हैं जिनके बारे में शायद आपको पता न हो। यहाँ संक्षिप्त में आपको इस बारे में समझाने का प्रयास करता हूँ । 

चिकित्सा : मंडला रंग में उपचारात्मक शक्ति होती है जो आपके दिमाग में पनप रही नकारात्मकता को कम करने में मदद करती है। यह चिंता और तनाव को कम करता है और पवित्र चक्रों का स्वास्थ्यवर्धक प्रभाव हो सकता है। इसे आप खाली समय में देखें और रंग भरे इससे रचनात्मकता बढ़ेगी ।  

एकाग्रता: चिंता, अवसाद, नकारात्मकता और तनाव से राहत दिलाने के अलावा, मंडला कला आपको चौकन्ना रखती है सावधानी बढ़ती है और शांत रहने का भी स्वाभाविक अभ्यास बढ़ाती है। इनके संयोजन के लिए आपको ध्यान केंद्रित होने लगता है क्योंकि आप रंगो के अनुक्रम में गहराई से शामिल होने लगते हैं और रेखा से बाहर न जाने के प्रयास में आपकी एकाग्रता बढ़ती है । ये आपके माइंड को शार्प करने में सहयोग करती है। 

ध्यान: ध्यान के कई तरीके हैं जैसे नृत्य, योग या त्राटक, अजपाजाप-श्वासौश्वास की गिनती, विपश्यना आदि कई ध्यान के तरीके हैं । और कुछ लोग पेड़-पौधों को पानी देकर या ऐसी अन्य गतिविधियाँ करके ध्यान करते हैं जिससे उन्हें आराम मिलता है । दूसरा तरीका है मंडला कला बनाना और रंग भरना । कुछ मनोवैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, रंग भरना ध्यान की तरह ही प्रभावी है। यह आपके अंदर कुछ समय से मौजूद नकारात्मकता को खत्म करके अधिक सकारात्मक विचार लाता है।  आपकी बिखरी हुई वृत्तियों को एकाग्र बनाने में सह‌योग प्रदान करता है ।

रचनात्मकता: चूँकि वृत्तों में रंग भरनेका कौशल्य आपके दिमाग को व्यस्त रखता है, बेमतलब के फालतू विचारों को कंट्रोल करता है और यह धीरे-धीरे आपके अंदर छुपे हुये रचनात्मक पक्ष को उत्तेजित करना शुरू कर देता है जो शायद आपके पास नहीं था। रंग भरने में सटीकता, रंगों का उपयोग आपके मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को बेहतर तरीके से केंद्रित करता है और एक तरह से आपको संतुलित करता है। जटिल डिज़ाइन पुस्तक में रंग भरने वाले व्यक्ति को सौंदर्यपूर्ण रूप से काम करने और आपके रचनात्मक और विश्लेषणात्मक दोनों हिस्सों को सक्रिय करने में मदद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह आपके मोटर कौशल को निखारने में मदद करता है और आंतरिक शक्ति भी पैदा करता है। । आपके भीतर धैर्य, शांति, सटीकता चानि परफेक्शन बढ़ता है।

प्रतिरक्षा तंत्र: यह एक आश्चर्यजनक लाभ है, लेकिन कई लोग इसकी कसम खाते हैं। मंडला कला रंग में कई ज्यामितीय पैटर्न शामिल हैं, जो आध्यात्मिक रूप से ब्रह्मांड का प्रतिनिधित्व करते हैं। आधुनिक दवाओं के अनुसार, ये मंडल शांति लाने वाले उपकरण बन गए हैं और एक तरह से ये उपचार उपकरण हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है, एकाग्रता बढ़ाने पर काम करता है, अच्छी नींद को बढ़ावा देता है और दर्द को भी कम करता है। । रात्रि में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें नींद नहीं आती और द‌वाइ‌यों का सहारा लेते हैं या फिर बेवजह टाइम पास करने के लिए मोबाइल की गुलामी करके अपनी आँखों को खराब करने के साथ- विचारों की गडबडी से स्वभाव व्यवहार चिडचिडा बनाते है।

तकनीकी गुलामी से बचने के अलावा मंडला आर्ट करने से कई फ़ायदे होते हैं. यह तनाव, चिंता, और एंग्ज़ायटी को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा, यह इम्यूनिटी बढ़ाने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, और अच्छी नींद लाने में भी मदद करती है । 

मंडला कला (आर्ट) के फायदे:-

  • यह आपकी रचनात्मकता बढ़ाने में मदद करती है । 
  • यह आपके भीतर  स्थिरता लाने में मदद करती है ।
  •  यह आपकी एकाग्रता बढ़ाती है।
  • बच्चों व युवा पीढ़ी को मोबाइल के बढ़ते अत्यधिक उपयोग से बचाती है।
  • अच्छी नींद लाने में सहयोग करती है।
  • आपके भीतर धैर्य – सटीकता को विकसित करती है । 

मंडला आर्ट में, केंद्र बिंदु के चारों ओर ज्यामितीय पैटर्न, प्रतीक, और छवियां बनाई जाती हैं जिसे आप घर की दिवारों पर लगाकर घर/भवन की सुन्दरता में अभिवृद्धि कर सकते हैं। 

योग नगरी ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं । वहीं घूमने आए पर्यटकों को यहां के पर्यटन स्थल, प्राचीन मंदिर व घाट काफी पसंद आते है । इनके साथ ही इन दिनों घूमने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को मंडला आर्ट काफी आकर्षित कर रहा है. देश ही नहीं विदेश से आए पर्यटक भी इसमें काफी दिलचस्पी लेते नजर आ रहे हैं। मंडला आर्ट हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है।  ये हमे तनाव मुक्त करता है जिससे हम तनाव, एंजायटी इत्यादि की चपेट में नहीं आते । 

अतः जब कभी खाली समय हो, रात्रि में नींद आने में मुश्किल हो रही हो, तकनीकी (मोबाइल कंम्प्यूटर आदि गजेट्स की) गुलामी से छूटना चाहते हों, अपने स्वभाव को शांत व बेहतर बनाना चाहते हो, जीवन में सकारात्मकता, सटीकता, दक्षता, एकाग्रता, ध्यान को बढ़ाना चाहते हो तो मंडला कला को अपनाइये।  आपके भीतर छुपे कलाकार को जगाइये और बेहतर जिंदगी बनाइये !

मानसिक रोगों से बिना दवाई के छुटने का मंडला आर्ट एक सरल उपाय है। इन्हीं वृत्तों की बड़ी या छोटी रंगों से भरी रंगोली बनाकर आप दिपावली-नववर्ष आदि उत्सवों को बेहतर बना सकते हैं- घर- दुकान ऑफिस – कार्यालयों की सुंदरता में बढ़ोतरी कर सकते हैं । हमारे गांवों शहरों के सौंदर्य को इसके ज़रिये बढ़ा सकते हैं । 

सूरत जेल में मेरे साथ लखनदास लक्ष्मणदास युवक है-जो इमानदारी, सच्चाई व निष्ठा के साथ सेवा करता है । उसे मंडला कला में रंग भरते मैंने देखा – बड़ी धीरज के साथ सावधानीपूर्वक विभिन्न रंगों को उसमें भरकर मुझे दिखाया। अनिल यादव नाम के एक कलाकार ने उसे रंग भरने दिया ।

पहली बार इस मंडला आर्ट को मैंने पहचाना । वैसे कई वर्षों से संक्षिप आकृतियाँ मैं सहज ही बनाता रहा है।

यहीं कुछ मेरी बनाई आकृतियों / वृत्त भी प्रस्तुत हैं।

 

Leave comments

Your email is safe with us.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.