स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद “आम के पत्ते”
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद “आम के पत्ते”
आम कच्चा हो या पका हुआ, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बहुत पसंद होता है । पता चला है कि आम के साथ-साथ उसके पत्ते भी बहुत फायदेवाले हैं । फलों के राजा आम की मांग गर्मी आते ही बहुत बढ़ जाती है । यह प्रमाणित हुआ है कि आम के पत्ते स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं । आम के पत्ते में विटामिन सी, ए और बी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं । इसमें फ्लेनॉइड और फिनोल भी उच्च मात्रा में पाया जाता है । आम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं के इलाज में काम आते हैं । जले हुए और घाव पर तो यह बहुत असरकारक है । आयुर्वेद में आम के पत्ते का उपयोग बहुत प्रसिद्ध है ।
श्वास संबंधित तकलीफ – सर्दी और ब्रोनकाईटीस ( अस्थमा) से पीड़ित लोग अगर आम के पत्ते का सेवन करें तो राहत मिलती है । इसके लिए आम के पत्ते को शहद के साथ पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाएँ । इस काढ़े का सेवन करने से खाँसी में राहत मिलती है |
बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद – आम के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल गुण समाहित होते हैं, जो इन्फेक्शन से राहत दिलाने में मदद करते हैं । इतना ही नहीं, यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के साथ-साथ त्वचा में कोलोजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं, जो झुर्रियों को दूर कर इलास्टिसिटी की मात्रा को बैलेंस करने में मदद करता है । ये पत्ते बालों की समस्याओं को भी दूर करने में बहुत उपयोगी हैं । इसमें विटामिन ए और सी समाए हुए हैं जो बालों के गिरने की समस्या को कम करके ग्रोथ बढ़ाने में सहायक होते हैं । आम के पत्ते को पीसकर उसकी लुगदी बनाकर बाल और त्वचा पर लगाने से फायदा होता है ।
शुगर को कंट्रोल करता है – डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए आम के पत्ते बहुत गुणकारी हैं । इसमें एंथोसायनिडीन नाम का टेनिन पाया जाता है, जो शुगर के इलाज में लाभदायक माना जाता है । इसके लिए आम के पत्ते को सुखाकर पाउडर बना लें और नियमित रूप से इस पाउडर का सेवन करें ।
किडनी की पथरी – किडनी में पथरी की समस्या बहुत तकलीफदेह होती है । आम के पत्तों के सेवन से किडनी की पथरी को दूर किया जा सकता है । इसके लिए आम के पत्तों का पाउडर बनाकर नियमित रूप से पानी के साथ सेवन करें । एक चम्मच पाउडर को एक ग्लास पानी में पूरी रात भीगने दें, सुबह उस पानी का नियमित सेवन करने से युरीन के द्वारा पथरी बाहर आ जाती है ।
इन्फेक्शन – आम के ताजे कोमल पत्ते तोड़कर रोज सुबह खाली पेट खाने से ट्यूमर से छुटकारा मिलता है । आम के पत्ते में एंटी वैक्टीरीयल गुण पाए जाते हैं जो इन्फेक्शन से राहत देते हैं ।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे – आम के पत्ते हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करते हैं । पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी का नियमित सेवन करें ।
पेट की सामान्य तकलीफों से छुटकारा – आम के पत्ते पेट संबंधित सामान्य तकलीफों से राहत देते हैं । रातभर पानी में आम के पत्तों को भीगने दें और सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें ।
जले हुए की दवाई – आम के पत्ते जले हुए पर भी राहत देते हैं । कहीं जल गया हो, उस हिस्से पर आम के पत्ते की राख लगाने से घाव सूखने में मदद मिलती है और जलन में भी राहत होती है ।
कान में दर्द – कान में दर्द हो रहा हो, तो आम के पत्तों को पीसकर, उसका रस निकालकर छान लें, एक चम्मच रस कान में डालने से दर्द में आराम मिलता है ।
खूनी बवासीर – जुलाब में से खून आता हो तो उसके निवारण के लिए आम के पत्ते को छाया में सुखाकर उसका पाउडर बनाकर दिन भर में दो-तीन बार पीने से आराम मिलता है ।
- सुरेखा मेहता