जानिए खाली पेट लहसुन खाने के फायदे !
जानिए खाली पेट लहसुन खाने के फायदे !
शरीर को फिट रखने के लिए खान-पान की अच्छी आदतें बहुत जरूरी हैं । लहसुन भी उनमें से एक है जो हर सब्जी में डाला जाता है । आपको बता दें कि लहसुन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर करता है । लहसुन में एलिसिन के अलावा एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, कॉपर, राई बोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन जैसे पोषक तत्त्व होते हैं, जो आपको बीमारियों से बचाते हैं । कच्चा लहसुन सर्दी और बुखार को ठीक करने में मदद करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ाता है ।
कैंसर का खतरा कम करे – खाली पेट लहसुन बहुत फायदेमंद होता है, इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है, क्योंकि इसमें एँटी-ऑक्सीडेंट, एँटी-इंफ्लेमेटरी और एँटी-कार्सिनोजेनिक गुण और भी बहुत कुछ होता है ।
जल्दी वजन कम करे – रोज सुबह खाली पेट लहसुन की १ कली खाने से आपका वजन तेजी से कम होगा और आप दुबले हो जायेंगे । यह उन लोगों के लिए बिल्कुल उत्तम है जो वजन बढ़ने को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं ।
अवसाद – डिप्रेशन बहुत खतरनाक है और इससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल है । अगर आप भी इन चीजों से पीड़ित हैं तो आपको रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाना चाहिए । यह तनाव से बचाने में बहुत मददगार है ।
मधुमेह – मधुमेह रोगियों को रोज सुबह लहसुन खाना चाहिए और इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए ताकि उनका मधुमेह न बढ़े और उनका शरीर स्वस्थ बना रहे ।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – आपको अपने दैनिक आहार में लहसुन को शामिल करना चाहिए, यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है । लहसुन की प्रकृति गर्म होती है जो आपके शरीर को गर्म रखती है ।
हड्डियों को मजबूत बनाता है – लहसुन में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत मददगार माना जाता है । अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो रोजाना तीन-चार लहसुन की कलियाँ घी में भूनकर खाने के साथ खाएँ । इसके सेवन से हड्डियाँ मजबूत होती हैं ।