Poem : साथ रखकर हमें आप…
साथ रखकर हमें आप…
साथ रखकर हमें एक कदम आगे बढ़ाकर तो देखो,
प्रेम का स्वाद आप चखकर तो देखो,
कर देंगे हम आपको ऐसा तरबतर,
हमारी यादों को मन में रखकर तो देखो !
स्वर्ग यहीं है ऐसा अहसास होगा तुम्हें,
हमारे साथ भविष्य की कल्पना करके तो देखो !
मारबल की मूरत लगेगी आपको,
तनिक परदा हटाकर हमारी झलक करके तो देखो !
आपकी दुनिया केवल हम ही होंगे,
पूर्ण रूप से अपने मन में हमको बसाकर तो देखो !
साथ रखकर हमें आप कदम आगे बढ़ाकर तो देखो !
![]()