भेंट देने का भी है एक विज्ञान !
उत्सव और त्यौहारों पर लोग एक-दूसरे को कुछ-न-कुछ भेंट देते हैं । परंतु भेंट देने का भी एक विज्ञान है । स्वीकार करनेवाले को आश्चर्य हो ऐसी नहीं लेकिन उसे उपयोगी हो ऐसी भेंट देनी चाहिये । अगर भेंट आपको स्वयं को स्वीकार करनी हो तो आप क्या पसंद करेंगे इस विचार के आधार पर चुनाव कीजीयेगा । भेंट की सामग्री का चुनाव भी केवल कला नहीं अपितु विज्ञान है ।
जिसे उपहार या भेंट दे रहे हैं केवल उसका घड़ीभर मुस्कुराना और खुश हो जाना ही पर्याप्त नहीं हैं, अपितु वह भेंट उसके जीवन में उपयोगी और हितकारी हो ऐसी होनी चाहिये । सामनेवाले व्यक्ति को आश्चर्यचकित करने के इरादे से खरीदी और पसंद की गई भेंट हो सकता है गलत हो । पेंसिलवेनिया की ‘कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी’ के शोधकर्ताओं ने भी इस विषय में रिसर्च किया है ।
![]()