Tips for a Healthy Brain
दिमाग एकदम तेज चलने लगेगा !
1. बादाम के 5 नग रात में गलाएं । सुबह छिलके उतारकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें । अब एक गिलास दूध और उसमें बादाम का पेस्ट घोलें । इसमें 1 चम्मच शहद भी डालें और सेवन करें । यह मिश्रण पीने के बाद दो घंटे तक कुछ न लें ।
2. अखरोट भी स्मरण शक्ति बढाने में सहायक है। इसका नियमित उपयोग हितकर है। 10 ग्राम अखरोट और साथ में 10 ग्राम किशमिश लेना चाहिए।
3. ब्राहमी दिमाग शक्ति बढ़ाने की मशहूर जड़ी-बूटी है। इसका एक चम्मच रस रोज पीना लाभदायक होता है। इसके 7 पत्ते चबाकर खाने से भी वही लाभ मिलता है । ब्राहमी मे एन्टी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जिससे दिमाग की शक्ति बढ़ने लगती है।